250 मरीजों की नि:शुल्क जांच
गोविंदपुर|आसनबनी मध्यविद्यालय में एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें सूर्योदय नर्सिंग होम एवं प्रसूति केन्द्र बरवाअड्डा द्वारा 250 मरीजों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच के साथ औषधि वितरण किया गया। मौके पर स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 101 मरीजों की जांच की गई। शिविर में सुरेश प्रसाद यादव, डॉ विजय कुमार, डॉ दिनेश लाल, डॉ जयंत कुमार, मनोज सिंह, रवि रंजन, रुबी खातुन, फरीदा खातुन आदि ने सहयोग दिया। मौके पर दर्जनों की संख्या में लोग थे।