पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली की लचर व्यवस्था पर टाइगर फोर्स ने की वार्ता

बिजली की लचर व्यवस्था पर टाइगर फोर्स ने की वार्ता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोमवारको बरवाअड्डा स्थित विद्युत कार्यालय में टाइगर फोर्स के जिलाध्यक्ष धर्मजीत सिंह एवं बिजली विभाग के कार्यपालक विद्युत अभियंता सच्चिदानंद सिन्हा गोविंदपुर, सहायक अभियंता आरके श्रीवास्तव, कनीय अभियंता सुरेन्द्र प्रसाद गुप्ता एवं अभिषेक कुमार सिंह के साथ क्षेत्र में बिजली की लचर व्यवस्था समेत दस सूत्री मांगों को लेकर वार्ता हुई। इस दौरान सिंह ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। कार्यपालक अभियंता श्री सिन्हा एवं सहायक अभियंता आरके श्रीवास्तव ने बताया कि डीवीसी के द्वारा रोजाना 8-10 घंटे लोड शेडिंग किए जाने से समस्या अधिक उत्पन्न हो गई है। विराजपुर में 33 केवी, 5 एमवीए शक्ति उपकेन्द्र बनाने का प्रस्ताव पारित कर दिया गया है। वहीं तिलैया फीडर में लोड कम करने के लिए तत्काल मयुरनचना के पास इंडस्ट्रीयल फीडर पर शिफ्ट करने का प्रस्ताव पारित कर दिया गया है। वार्ता के दौरान क्षेत्र के जर्जर तार, पोल, खराब ट्रांसफार्मर को शीघ्र बदलने का आश्वासन दिया गया। इस मौके पर शिवप्रसाद पांडेय, सुनील चौधरी, दिलीप चौधरी, सलीम अंसारी, राकेश चौधरी, पारस चौधरी, मंहगी साव, गोपाल गोप, जहीर अंसारी, पिंकू साव, विष्णु पांडेय, चंदन चौधरी थे।

आठफीट का अजगर मिला : बरवाअड्डा| भीतियानिवासी मधुसूदन महतो के घर से सोमवार की सुबह आठ फीट का अजगर मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी है। विभाग के सतीश चंद्र राय ने भीतिया गांव पहुंचकर अजगर सांप को अपने कब्जे में ले लिया।

डे-नाइट फुटबाॅल प्रतियोगिता 19 से : बरवाअड्डा | ग्रामीण युवाओं की प्रतिभा को उभारने को लेकर बरवाअड्डा पुलिस के सहयोग से विकास समिति, साधोबाद की मेजबानी में डे-नाइट फुटबाॅल प्रतियोगिता का आयोजन 19 सितंबर से किया जाएगा। बरवाअड्डा थाना प्रभारी महेश्वर प्रसाद रंजन ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता एवं उपविजेता टीम के साथ-साथ टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को पुरस्कृत किया जाएगा।

बिजली विभाग के कार्यपालक विद्युत अभियंता से वार्ता करते धर्मजीत सिंह।