सड़क का शिलान्यास
गोविंदपुर | जिलापरिषद अध्यक्ष माया देवी ने सोमवार को रतनपुर से कापासाड़ा सड़क का शिलान्यास किया। बीआरजीएफ योजना से विधायक फुलचंद मंडल की अनुशंसा पर यह काम स्वीकृत हुआ है। ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल द्वारा इसका कार्यान्वयन किया जाएगा। माया देवी ने कहा कि ग्रामीण पथों पर जिला परिषद का विषेश ध्यान है। मौके पर कार्यपालक अभियंता संजीव कुमार, धरनीधर मंडल, विश्वनाथ पाल, विश्वनाथ ओझा, उपेन दास , रिजवान अंसारी, निताय महतो, रोहन मंडल, सुबल मंडल समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
आत्महत्याका प्रयास : गोविंदपुर| देवलीनिवासी निमाई रविदास की प|ी ने आग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। आनन-फानन में इलाज के लिए उसे पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।