मारपीट की प्राथमिकी दर्ज
गोविंदपुर | गोविंदपुर-भिलेजरोड में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज की है। बंकु चटर्जी ने प्रभात, प्रेमनाथ, अंकुर एवं अन्य के खिलाफ मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं चंदन कुमार ने बंकू चटर्जी, उनके दोनों पुत्र सुमन सुजल के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।