छापेमारी में 15 टन कोयला जब्त
गोविंदपुर | दुमदुमीस्थित मुमताज शिरामिक्स में छापेमारी कर गोविंदपुर पुलिस ने 15 टन अवैध स्टीम कोयला जब्त किया है। इस संबंध में शिरामिक्स संचालक मुमताज अंसारी के विरुद्व मामला दर्ज हुआ है। प्राथमिकी में कहा गया है कि गुप्त सूचना के आधार पर उपरोक्त शिरामिक्स में पहुंचने पर फैक्ट्री के एक कोना में 15 टन कोयला रखा हुआ था। पुलिस को देखकर एक व्यक्ति भाग निकला। पूछने पर पता चला कि यह फैक्ट्री मुमताज अंसारी का है।