शरत दुदानी के समर्थन में जनसंपर्क
तिसरा. सिंदरीविधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी शरत दुदानी के समर्थन में शनिवार को समर्थकों ने गोलमारा, मुकुंदा, एमओसीपी, चांदकुइंया, भागा राम पुर, गोल्डेन पहाड़ी आदि स्थानों पर जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान मंटू रवानी, मिंटू साव, अर्जुन सिन्हा, मनीष राय, राजकुमार दास, मजनू राम, कुंदन रवानी, सुरेन्द्र मोदी, सुदर्शन सिंह आदि ने लोगों से टेम्पो छाप पर बटन दबाकर वोट देने की अपील की। समर्थकों ने कहा कि दुदानी समाजसेवी हैं। हमेशा समाज के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। सिंदरी विधानसभा क्षेत्र में विकास का कार्य ठीक से हो, इसके लिए दुदानी को जिताने की आवश्यकता है। वहीं गोविंदपुर में निर्दलीय प्रत्याशी शरत दुदानी ने घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। उन्होंने कहा कि उन्हें अवसर मिला तो सिंदरी विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास कर दिखाएंगे। गांव-गांव का विकास होगा। उन्होंने कहा कि वह जीते, तो विधायक को प्राप्त मानदेय से गरीब बच्चों की शिक्षा और चिकित्सा में खर्च करेंगे।