पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरवाअड्डा. बरवाअड्डाथाना अंतर्गत जीटी रोड कांड्रा के समीप हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। युवक संजीव प्रसाद भगवानपुर, समस्तीपुर (बिहार) का रहने वाला था। घटना के संबंध में बताया जाता है कि शनिवार को दिन के तीन बजे संजीव प्रसाद अपनी बाइक से गोविंदपुर से बरवाअड्डा रहा था। इस क्रम में जीटी रोड कांड्रा के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना पर बरवाअड्डा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं बाइक को जब्त कर लिया गया है।