डीबी स्टार . बाघमारा
डीबी स्टार . बाघमारा
तेलोटांड़स्थित प्राचीन शिव हनुमत मंदिर प्रांगण में आयोजित सात दिवसीय श्रीश्री 108 लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के तीसरे दिन गुरुवार को यज्ञ स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालु सुबह से ही नहा धोकर यज्ञ मंडप पहुंचकर मनवांछित फल की कामना लिए यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर रहे हैं। साथ ही श्रद्धालुओं द्वारा देवी देवताओं की पूजा अर्चना भी की जा रही है। महायज्ञ के आयाेजन से इलाका भक्तिमय बना हुआ है। यज्ञाचार्य कपिलदेव पांडेय ने बताया कि महायज्ञ के तीसरे दिन वेदी पूजन, मंडप पूजन, स्तंभ पूजन के पश्चात हवन किया गया। जिसमें देवी देवताओं को आहुति दी गइ। इसके बाद रामचरित मानस पाठ आरती का अायोजन किया गया। साथ ही रात में यहां कीर्तन का अायोजन किया गया है। महायज्ञ के दौरान मुरलीधर पांडेय, सरयू पांडेय, निरंजन पांडेय, गोपाल पांडेय, मनोज पांडेय सहित अन्य पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच समस्त धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया जा रहा है।
यज्ञके आयोजन से पाप कष्ट दूर होते हैं
यज्ञाचार्यकपिलदेव पांडेय ने बताया कि भाग्यवान व्यक्तियों के द्वारा ही यज्ञ का आयोजन किया जाता है। यज्ञ के आयोजन से आसपास के इलाके में सुख समृद्धि बढ़ती है। लोगों को रोग शोक से मुक्ति मिलती है। इसलिए सभी मनुष्यों को यज्ञ का आयोजन करना चाहिए। जिनके लिए यज्ञ का आयोजन करना संभव नहीं है, उन्हें यज्ञ में सहयोग अवश्य करना चाहिए।
इससे लोगों के सारे पाप कष्ट दूर हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि कलियुग में महायज्ञ का आयोजन ईश्वर को पाने का एक आसान मार्ग है। कहा कि जहां यज्ञ का आयोजन होता है वहां सभी देवी देवताओं को वाश होता है।
आयोजन को सफल बनाने में ये हैं सक्रिय
सात दिवसीय महायज्ञ को सफल बनाने में डा मनोज सिंह, रामदास कुम्हार, पुनू रजवार, जगदीश सिंह, इंदू सिंह, कर्मा राय, नकुल मोहली, सत्यनारायण नोनियां, विकास विश्वकर्मा, सुधीर कुमार, कुंदन वर्मा समेत समिति के तमाम सदस्य सक्रिय हैं।
श्रीसिद्व हनुमान का वार्षिकोत्सव 20 से
गोविंदपुर . श्रीसिद्व हनुमान मंदिर में श्री स्वामी आत्म प्रकाश रामायण भवन ट्रस्ट की बैठक अध्यक्ष शंभूनाथ अग्रवाला की अध्यक्षता में हुई। इसमें 20वां महोत्सव 20 से 24 फरवरी तक भक्तिभाव से मनाने का निर्णय लिया गया। 20 फरवरी को अखंड रामायण पाठ, 21 फरवरी को श्री हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ, 22 फरवरी को श्री हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ दोपहर को निसान शोभायात्रा , 23 को श्री हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ, 24 को श्री हनुमान चालीसा का पाठ होगा।
एवं सुंदर कांड का पाठ किया जाएगा। बैठक में रामबाबू अग्रवाल, किशन अग्रवाल, पवन लोधा, कमल अग्रवाल, नंदलाल अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, बलराम अग्रवाल सहित सभी भक्त उपस्थित थे।
तेलोटांड़ में आयोजित यज्ञ मंडप की परिक्रमा में उमड़ी भक्तों की भीड़
महायज्ञ के आयोजन से इलाके में बढ़ती है सुख-समृद्धि : कपिलदेव
बरोरा में यज्ञ के दौरान मंडप की परिक्रमा करतीं महिलाएं।
महाप्रसाद वितरण के साथ 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन संपन्न
भगतडीह . बस्ताकोलाक्षेत्र के राजापुर कोलडंप के पास गुरुवार को अखंड हरिकीर्तन का समापन हो गया। समापन के मौके पर एक हजार से अधिक लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण किया। उक्त आयोजन राजापुर परियोजना के कर्मी, असंगठित मजदूरों के सहयोग से हुआ है। मौके पर काफी संख्या में लोग जुटे हुए थे। बुधवार को शुरू हुए 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन में 5 व्यास मंडलियों ने भाग लिया। सभी मंडलियों ने हरिकीर्तन के दौरान भक्ति से सराबोर कीर्तन कर उपस्थित भक्तों में नई ऊर्जा का संचार किया। साथ ही 24 घंटे तक हरे राम, हरे कृष्ण के उदघोष से पूरा कोलियरी क्षेत्र भक्तिमय हो गया। बुधवार की रात झरिया विधायक संजीव सिंह भी पहुंचे। कहा कि भक्ति से शक्ति मिलती है। हरिकीर्मन से क्षेत्र में शांति बनी रहे। व्यास मंडलियांे को पुरस्कृत भी किया गया। मजदूरों का कहना था कि पहली बार हुए इस आयोजन का उद्देश्य यह है कि कोलियरी में शांति बनी रही। उन्हें रोजगार मिलता रहे। किसी तरह को कोई अप्रिय घटना हो। व्यास मंडली में चन्द्रिका व्यास, भास्कर व्यास, गोपालजी व्यास, गंगा व्यास सरगुण व्यास आदि शामिल थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में परियोजना पदाधिकारी विंध्याचल सिंह, आेएन सिंह, कर्मियों में जितेन्द्र राजभर, मनोज गोप, आरसी पासवान, रंजीत सिंह आदि की भूमिका सराहनीय रही।
यज्ञ के दौरान पूजा-अर्चना करते भक्त।