गोविंदपुर . कौआबांधस्थित साव होटल में शुक्रवार देर रात जमकर हंगामा हुआ। मारपीट तोड़फोड़ की गई। पुलिस मौके पर पहुंची एवं हंगामा कर रहे दो लोगों को पकड़ लिया। इस संबंध में थाना प्रभारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।