- Hindi News
- उपस्वास्थ्य केंद्र के निर्माण को लेकर आजसू का धरना
उपस्वास्थ्य केंद्र के निर्माण को लेकर आजसू का धरना
अंबोनामोड़ के पास 10 करोड़ की लागत से 100 बेड का अर्धनिर्मित उपस्वास्थ्य केन्द्र के निर्माण की मांग को लेकर आजसू पार्टी की ओर से शनिवार को एक दिवसीय धरना दिया गया। उपस्वास्थ्य केन्द्र के मुख्य द्वार पर आयोजित धरना की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष गुड्डू अंसारी संचालन कार्यकारी गब्बर अंसारी ने किया। पूर्व जिलाध्यक्ष रतिलाल महतो केन्द्रीय सदस्य दिनेश राय ने कहा कि सरकार की उपेक्षा के कारण छह साल में भी आज तक निर्माण कार्य नहीं हो पाया है। राशि गबन कर ठेकेदार गायब हैं। मौके पर राजेश दास, संजय तुरी, प्रदीप मोदी, विक्रम कुंभकार, अमजद अंसारी, भरत रवानी, वीरेंद्र शर्मा, पदमावती देवी, राजीव महतो थे।