पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लायंस क्लब का समारोह मना

लायंस क्लब का समारोह मना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोविंदपुर . लायंसक्लब, गोविंदपुर का 37वां सनत समारोह अग्रसेन भवन में मनाया गया। मुख्य अतिथि जिलापाल राजीव रंजन ने कहा कि अंधत्व निवारण में गोविंदपुर लायंस क्लब महती भूमिका निभा रहा है। क्लब को इस कार्य के लिए लायंस इंटरनेशनल से आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी। उन्होंने सदस्यता वृद्वि पर जोर दिया। डाॅ मानस कुमार साहा ने अस्पताल संचालन में रही कठिनाइयों पर प्रकाश डाला। मलटीपल से सहायता का कई साल से केवल आश्वासन दिए जाने पर विरोध जताया। अध्यक्षता एमएल शर्मा, संचालन विशंवभर विष्वकर्मा एवं डाॅ एसएन चौधरी, सचिव प्रतिवेदन एलएन सेन एवं धन्यवाद ज्ञापन डाॅ यूएल विश्वकर्मा ने किया। पीडीजी आरपी सरिया, जगदीश मुंद्रा, एलसी राठी, एसके मोइत्रा, भानू गिरि आदि ने क्लब के कार्यो को सराहा। मौके पर जिप सदस्य सुमिता दास, अनुराग प्रदीप, डाॅ शिरीश सुमन, राजेश जायसवाल, मनोज अग्रवाल, प्रभु विश्वकर्मा, शैलेश दुदानी चंदन साहा, जयप्रकाश मिश्र, गिरधारी अग्रवाल, डॉ. एसके दे आदि शामिल थे।