- Hindi News
- पंडुकी प्रखंड का सृजन जल्द हो : सुमिता दास
पंडुकी प्रखंड का सृजन जल्द हो : सुमिता दास
जिपसदस्य आजसू नेत्री सुमिता दास ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर गोविंदपुर प्रखंड को यथाश्सीघ्र दो भागों में बांटने की मांग की है। उन्होंने लिखा है कि बगल के निरसा प्रखंड को तीन भागों में बांटा जा चुका है, जबकि जिला प्रशासन द्वारा गोविंदपुर को विखंडित कर नया पंडुकी प्रखंड सृजन का मामला अब तक लंबित है। उन्होंने लिखा है कि बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांवों को नवप्रस्तावित पंडुकी प्रखंड में तथा गोविंदपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांवों को गोविंदपुर प्रखंड में समाहित करना उचित होगा। ऐसा करने पर क्षेत्र विभाजन को लेकर किसी भी तरह का विवाद पैदा नहीं होगा। ऐसा नहीं होने पर जियलगढ़ा, आसनबनी -2 आदि पंचायतों के लोगों को पंडुकी जाने में असुविधा होगी। उन्होंने मामले पर अविलंब कार्रवाई की मांग की है।