पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गोविंदपुर . लालबंगला स्थित आकाश गंगा काॅलोनी शिव मंदिर के

गोविंदपुर . लालबंगला स्थित आकाश गंगा काॅलोनी शिव मंदिर के

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोविंदपुर . लालबंगला स्थित आकाश गंगा काॅलोनी शिव मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के अंतिम दिन बुधबार को बाबा भोलेनाथ की प्राण-प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुई। इस मौके पर हर-हर महादेव के जयघोष से माहौल शिवमय हो गया। इसके बाद अभिषेक, हवण पूर्णाहूति, विसर्जन आदि अनुष्ठान हुए। भंडारा भी लगा, जिसमें सैकड़ों लोगों ने महाप्रसाद पाया। इस मंदिर की स्थापना से आकाश गंगा काॅलोनी, कंगालो, जियलगढ़ा, जामटांड़, धधकीटांड़ आदि गांवों के लोगों को शिवपूजन करने में सुविधा होगी। मौके पर आयोजन समिति के पीएन प्रसाद, डीएन सिंह, नंदलाल सिंह , सुभाष गिरि, शिवपूजन सिंह, योगेश तिवारी, कपिल मुनी दूबे, सत्यनारायण मिश्र, जगरनाथ प्रसाद, आरटी पांडेय, केएन पांडेय आदि का सक्रिय योगदान रहा।

शिव मंदिर की हुई प्राण-प्रतिष्ठा, उमड़े श्रद्धालु

भगवान श्रीगणेश , शंकर बसहा की पूजा-अर्चना की गई।