केसरिया झंडे से झरिया नगर पटा दिख रहा था। प्रभु की मनोहारी छवि के दर्शन के लिये झरिया की मुख्य सड़कों पर श्रद्धालुओं का कतार लगी थी। मौका था झरिया के चार नंबर टैक्सी स्टेंड स्थित प्राचीन श्री पंचदेव मंदिर में आयोजित श्रीराम दरबार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का। कार्यक्रम के दूसरे दिन प्रभु की प्रतिमा के साथ भक्तों ने नगर भ्रमण किया।
संध्या में पंडित मुन्ना पांडेय, अशोक पांडेय, गोपाल पांडेय, रवि पांडेय, मिठू पांडेय पूजा विधान में लगे थे। वैदिक मंत्रों से मेन रोड गंजायमान हो रहा था। विष्णु सहस्त्र नाम का जाप किया। मुख्य यजमान मनीष गुप्ता सपत्नी पूजा विधान में सम्मिलित थे। भारी संख्या में भक्त कार्यक्रम में लगे थे।
महायज्ञ को ले सियालगुदरी में निकली भव्य कलश यात्रा
पुटकी के सियालगुदरी में आयोजित 9 दिवसीय श्रीश्री 1008 शतचंडी महायज्ञ को लेकर रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान भक्तों के जयकारा तथा कलश यात्रा से पूरा इलाका भक्तिमय बन गया।
हर अाने जाने वालों तथा क्षेत्र के लोगों की निगाह कलश यात्रा पर टिकी रही। कलश यात्रा गाजे-बाजे के साथ यज्ञ मंडप प्रांगण से निकलकर न्यू कॉलोनी, श्रीनगर, पुटकी बाजार, थाना मोड़ होते हुए सियालगुदरी गांव के जमुनासार तालाब पहुंची। जहां आचार्य रवींद्र तिवारी ने मंत्रोच्चार के साथ 501 कलशों में जलाभरण का कार्य संपन्न कराया।
जयकारे से गूंज उठा इलाका
धर्म की जय हो अधर्म का नाश हो, विश्व का कल्याण हो, जय श्री राम, जय हनुमान आदि धार्मिक जयकारा से सियालगुदरी समेत आसपास का इलाक गूंज उठा। धार्मिक प्रवृति के लोग कलश यात्रा को देखकर कुछ देर के लिए अपने स्थान पर ही ठहर गए।
कलश यात्रा के बाद मंडप प्रवेश का कार्यक्रम मंत्रोच्चार के साथ किया गया। इस दौरान रामायण पाठ का भी आयोजन किया गया। यजमान के रूप में वशिष्ठ सिंह चौधरी, शालीग्राम सिंह चौधरी, दिनेश सिंह चौधरी, संतोष एवं अवध सिंह चौधरी सप|ीक भाग लिए।
परिक्रमा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
टाटासिजुआ एक नंबर कॉलोनी परिसर में आयोजित 9 दिवसीय श्रीश्री रामचरित मानस नवाह परायण महायज्ञ में रविवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह लाेग नहा धोकर यज्ञ मंडप पहुंचे और परिक्रमा की। तत्पश्चात विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान विभिन्न देवी-देवताओं के जयकारे से पूरा इलाका गूंज उठा। शाम काे आरती के बाद खीर खिचड़ी का प्रसाद वितरण किया गया।
समाज में हावी हो गया है अधर्म पाप
सिजुआ: विष्णु भवान के दस अवतार में से दो रूप भगवान कृष्ण राम के हैं। इन लोगों ने ब्रह्मांड को स्थिरता प्रदान करने का काम किया है। उक्त बातें साधूशरण शर्मा उर्फ लाल बाबा ने कही। उन्होंने कहा कि हमें भगवान राम कृष्ण का अनुशरण करना चाहिए। कथावाचक नथनी पांडेय ने कहा कि समाज में मद्यपान, नशाखोरी, भ्रष्टाचार, अधर्म पाप हावी होता जा रहा है।
इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि लोग राम का नाम भुलते जा रहे है।
आज स्थापित होगा श्रीराम दरबार
मंत्राेच्चारण के साथ संध्या में प्रभु का विधान पूर्वक शय्याधिवास कराया गया। पंडितों ने बताया कि शय्याधिवास पूर्ण होने के बाद प्रभु अपने दरबार के साथ आज सोमवार को प्राचीन पंचदेव मंदिर में विराजेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में रणधीर गुप्ता, राजू साव, बबलू विश्वकर्मा, िवजय साव, लोकेश गुप्ता, अमित साव, नीरज साव, मनोज अग्रवाल, मदन प्रसाद, मनोज केसरी, संजय गुप्ता आदि सक्रिय थे।
भक्ति भजनों पर झूमे श्रद्धालु
प्रभुकी शोभा यात्रा के साथ कई प्रकार की झांकिया थी। शिव दरबार, श्रीकृष्ण दरबार, श्रीराम दरबार, वीर बजरंगी की झांकियां देखने भक्त मार्ग के दोनों ओर खड़े थे। दो टोलियों में भजन गायक प्रभु का गुणगान कर रहे थे।
प्रभु भजनों पर भक्त नाचते गाते बढ़े चाले जा रहे थे।
251 महिला श्रद्धालुओं ने लिया निसान
प्राचीन पंचदेव मंदिर में सुबह से ही महोत्सव को ले श्रद्धालु जुटने लगे थे। प्रात: वेदी पूजन, श्री गणेश पूजन के बाद आरती कार्यक्रम में भक्तों ने भाग लिया। इसके बाद विधि विधान से निसान हनुमानी ध्वजा की पूजा अर्चना की गयी। आरती के बाद सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने श्रद्धा पूर्वक निसान उठाया और श्रीराम दरबार के साथ नगर भ्रमण के लिये निकल पड़े। निसान को फूलों से सजाया गया था। 251 श्रद्धालु महिलाओं ने हाथों में प्रभु का निसान लेकर श्रीराम मंत्र का मनन करते हुए चल रही थी।
नारायणी धाम में मां की अखंड ज्योति महिमा पाठ
गोविंदपुर | तेरे जीवन में खुशियां तमाम आएगी, ले जा मां की दुआ तेरी काम आएगी। लाया थारी चुनरी करियो मां स्वीकार, पहाड़ी वाली सुनियो जी एक सवाल, दिवाने का अगर समझ में जाए भक्तों को समझाने का। ज्ञान उजाला मां करो मेटो मोह अंधकार, चन्द्र सूर्य की रोशनी चमके चमक अखंड आदि भजनों से भक्त भावविभोर हो उठे। मौका था रविवार को नारायणीधाम भुईफोड़ में आयोजित मां दुर्गा अखंड ज्योति महिमा पाठ का। इस पाठ में भाग लेने के लिए
कोलकाता की भी महिलाएं आयी थी।
कोयलांचल के अलावा अन्य क्षेत्रों के लोग भी भाग लिये। झरिया की सरोज एवं सरिता पाठ वाचक थी। मंगलपाठ के बाद दिल्ली की निशा दत्ता, बाल किशन शर्मा एवं हरिश अग्रवाल ने एक से एक भजन प्रस्तुत किए। मंदिर संचालक बैजनाथ मिश्र ने सभी का स्वागत किया।
इस आयोजन को सफल बनाने में कोलकाता के आनंद प्रकाश
केजरीवाल, इंदर केजरीवाल, निर्मल केजरीबाल, बंटी केजरीवाल, हरिश काजरिया, पवन माधोगड़िया, कौशिक माधोगड़िया, अंकित अग्रवाल, प्रकाश मित्तल आदि सक्रिय थे। भजन कीर्तन का दौर देर रात तक चला। इसमें सैकड़ों लोगों ने महाप्रसाद पाया।