रामायण पाठ का आयोजन
कलश यात्रा के साथ महायज्ञ आरंभ
जोड़ापोखर | जीतपुरनुनिकडीह हरिबोल मंदिर में मंगलवार से अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। हरिबोल मंदिर में इस आयोजन के दौरान सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पूजा स्थल पर पूजा-अर्चना की तथा अखंड रामायण पाठ में शामिल हुए।
इस दौरान पूरा जीतपुर क्षेत्र जय श्रीराम, जय हनुमान के उदघोष से गूंजता रहा। अखंड रामायण पाठ की शुरुआत जीतपुर कोलियरी के पीट प्रबंधक उपेन्द्र सिंह ने किया। सिंह ने जब शंकर की डमरू से निकले रघुपति राजा राम... के बोल गाए तो हरिबोल मंदिर में उपस्थित श्रद्धालु एक साथ जय श्री राम के उदघोष से गूंजा दिया। रामायण पाठ पंडित केदार पांडेय की देख रेख में किया जा रहा है। श्याम बिहारी सोनकर ने बताया कि बुधवार को अखंड रामायण पाठ के समापन के बाद पूर्णाहुति होगी उसके बाद महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए अमित कुमार अमित, जितेन्द्र शर्मा, विजय रवानी, सुरेश सिंह, राजकुमार सिंह, सुरेश सिंह, सुशील, सुबोध कुमार सिंह आदि लगे हुए हैं।
सात दिनों तक चलेगा यह कार्यक्रम
आयोजनसमिति के डाॅ मनोज सिंह ने कहा कि सात दिवसीय उक्त महायज्ञ के दौरान विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कलश यात्रा में जगदीश सिंह, शंकर चौहान, मनोज चौहान, सुभाष कुम्हार, रामदास कुम्हार आदि शामिल थे।
माथे पर कलश लेकर देवी-देवताओं का जयकारे लगाते चलतीं युवतियां।
गोविंदपुर | लालबंगला स्थित आकाशगंगा कॉलोनी के शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में मंगलवार को बाबा भोले नाथ को स्नान कराकर नगर भ्रमण कराया गया। शिव-पार्वती की झांकी और बाजे-गाजे के साथ निकली शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शाम में प्रवचन करते हुए पंडित मदन पांडेय ने कहा कि जिस घर में नारी का सम्मान होता है, वहां लक्ष्मी का वास होता है। नारी को प्रताड़ित करने से लक्ष्मी भाग जाती हैं।
कौशल पांडेय, दीपक पांडेय, अवध पांडेय, दिनेश पांडेय आदि की देख-रेख में सभी अनुष्ठान हो रहे हैं। बुधवार को प्राण प्रतिष्ठा होगी।
बाघमारा में कलश यात्रा में शामिल युवतियां।