पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वॉलीबॉल में पीबी एरिया टीम हुई विजयी

वॉलीबॉल में पीबी एरिया टीम हुई विजयी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वॉलीबॉल में पीबी एरिया टीम हुई विजयी

चासनाला | बीसीसीएलकी ईजे एरिया की ओर से सुदामडीह मेन कॉलोनी स्थित रिक्रिएशन क्लब परिसर में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया। प्रतियोगिता के फाइनल मैच के पांचवें राउंड में पीबी एरिया ने गोविंदपुर एरिया को 19-24 से पराजित कर टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। मौके पर विधायक संजीव सिंह ने विजेता उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि खेल मनोरंजन का साधन है। हार-जीत से मनोबल छोटा नहीं करना चाहिए। जीत का जज्बा बनाए रखें। बीसीसीएल अधिकारियों ने विधायक सिंह को शॉल भेंट किए। आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट में कुल नौ टीमों ने भाग लिया था।