पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मौका मिला तो जनता की चलेगी आनंद

मौका मिला तो जनता की चलेगी आनंद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माससप्रत्याशी आनंद महतो ने बुधवार को माडा मैदान में आयोजित आम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि यदि खुद कमीशन लेने लगे, तो अफसरशाही बढ़ती है। यदि जनता ने मौका दिया तो सिंदरी में जनता की चलेगी। अफसरशाही पर लगाम लगाया जाएगा। उन्होंने जनता से मासस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इसके पूर्व विभिन्न क्षेत्रों से निकला जुलूस माडा मैदान पहुंचा। लाल झंडे के बैनर तले निकले जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। सभा की अध्यक्षता मुखिया झुमा मुखर्जी, संचालन मुखिया चुन्नी मजूमदार ने किया। आनंद महतो ने कहा कि क्षेत्र का विकास चाहते हैं तो मासस को वोट करें। सभा को मासस के केंद्रीय महासचिव हलधर महतो, जिलाध्यक्ष हरि प्रकाश पप्पू, निताय महतो, जिप सदस्य अब्दुल मन्नान,ना रायण चंद्र मंडल, गणेश प्रसाद चौरसिया आदि ने संबोधित किया।



गोविंदपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते मासस प्रत्याशी आनंद महतो।