पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उत्खनन को रोकने के लिए ज्ञापन

उत्खनन को रोकने के लिए ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जगन्नाथपुरजगन्नाथपुर अनुमंडलके बड़ाजामदा, गुवा नोवामुंडी क्षेत्र में बढ़ते लौह अयस्क के अवैध खनन पर आदिवासी एशोसिएशन ने चिंता जताई है। समिति के सदस्यों ने अवैध उत्खनन को रोकने का बीड़ा उठाया है। इस संबंध में सोमवार को उपायुक्त के नाम एक ज्ञापन अनुमंडल पदाधिकारी को को देने का मन बनाया गया है। समिति के अध्यक्ष अजय तिरिया, मानकी-मुंडा संघ अंचल संघ संयोजक डेबराम तुबिड, जमीन बचाव समन्वय समिति नोवामुंडी के संयोजक जामदार कैरम, बिरसा सेना नोवामुंडी के सचिव बी लागुरी तथा ओमोन महिला संगठन नोवामुंडी ने बताया कि बढ़ते अवैध खनन से केवल सरकार को राजस्व की हानि हो रही है, बल्कि इससे पर्यावरण दूषित होने के साथ-साथ बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है।