बोलानी खदान पर धरना-प्रदर्शन
बड़बिल. सेलआरएंडडी वर्कर्स यूनियन को मिलाकर बनी ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने अपनी चार मांगों को लेकर बोलानी सेल खदान पर धरना- प्रदर्शन किया गया। कमेटी के कन्वेनर इंद्रमणी बेहरा के नेतृत्व में धरना -प्रदर्शन कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शाम के 4 बजे तक चला। इंद्रमणी बेहरा ने कहा कि कुल 40 ट्रेड यूनियनों को मिला कर संयुक्त रूप से बोलानी, किरीबुरू, मेघाहातुबुरू, गुवा, बरसुआ, मनोहरपुर, चिड़िया, भवनाथपुर, कुटेश्वर आदि खदानों में प्रदर्शन किया गया। यूनियन जनवरी 2012 से जून 2014 तक कंपनी से रिटायर होनेवाले कर्मचारियों को एरियर का भुगतान करने, सभी सेल आरएंडडी कर्मचारियों को ड्रेस कोड उपलब्ध कराने खदानों में नियुक्तियां करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रही है।