- Hindi News
- निर्माण कार्य का यूनियन नेताओं ने किया निरीक्षण
निर्माण कार्य का यूनियन नेताओं ने किया निरीक्षण
अब डांगुवापोसी के रेल कर्मचारियों तथा अन्य ग्रामीणों को जर्जर सड़क की वजह से बरसात के दिनों में होने वाली परेशानियों से निजात मिलेगा। रेलवे विभाग ने इसके लिए युद्ध स्तर पर डांगुवापोसी रेल क्षेत्र के सभी गल्ली, मुहल्ले, काॅलोनी, बस्ती आदि जगहों में पीसीसी और पिच सड़क बनवाने का काम शुरू कर दिया है। साथ ही स्वास्थ्य और स्वच्छता के मद्देनजर जगह-जगह कुड़ेदान की भी व्यवस्था की जा रही है ताकि सड़कों का साफ-सफाई का पूरा ख्याल रखा जा सके। इन सड़कों के निर्माण कार्य का जिम्मा रेलवे ने टेंडर निकाल कर मां कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया है। निर्माण कंपनी यु़द्ध स्तर पर सड़कों का निर्माण कार्य कर रही है। शनिवार को सड़क निर्माण और गुणवत्ता को लेकर मेंस कांग्रेस यूनियन के डांगुवापोसी शाखा सचिव सुभाष मजुमदार और एसटीएसी एसोसिएशन के डांगुवापोसी शाखा अध्यक्ष शिवपाल बिरूआ ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य को देखकर काफी संतुष्ट दिखे। डांगुवापोसी में सड़कों के निर्माण कार्य में 1 करोड़ 41 लाख रुपए खर्च की जाएगी।
जायजा लेते प्रतिनिधि।