बीडीओ के कदम का गुवा में स्वागत
गुवा। गुवा के बुद्धिजीवियों ने नोवामुंडी के प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरेन डांग द्वारा बगैर लाइसेंस के खस्सी, मुर्गा मछली इत्यादि की बिक्री पर रोक का स्वागत किया है तथा इसे भी गुवा में भी लागू करने की मांग की है। लोगों को कहना है कि गुवा में भी कुछ दुकानदार बीमार खस्सी, मुर्गा इत्यादि ग्राहकों को दे देते हैं साथ ही सड़ी गली मछलियां भी ग्राहकों को दे दी जाती है। जिससे बीमारी फैलने की आशंका बनी रहती है।