संयुक्त मोर्चा ने दिया धरना
गुवा. गुवामें सेल प्रशासनिक भवन के सामने सभी मजदूरों द्वारा एक मंच पर आकर डिस्टर्बेंस अलाउंस काटे जाने के खिलाफ प्रबंधन से दो- दो हाथ करने के लिए संयुक्त मोर्चा का गठन किया। इसी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले मजदूरों ने एक दिवसीय धरना दिया। धरना शनिवार सुबह 6 से शाम 6 बजे तक चला। मोर्चा के संयोजक बोलनी के वरिष्ठ कामरेड इंद्रमणि बेहरा को बनाया गया है। विदित हो कि सेल का पे रिवीजन इसी वर्ष जुलाई से लागू किया गया है और इसे प्रभावी 01 जनवरी 2012 से किया गया है। इसी ढाई वर्ष की अवधि के दौरान मजदूरों को डिस्टर्बेंस अलाउंस पर भी एरियर दे दिया गया, जिसे सेल ने अपनी भूल बताया। अब सेल इसी रुपए को मजदूरों के वेतन से काटना चाह रहा है और मजदूर संगठन इसका विरोध कर रहे हैं। धरने में मनोज मुखर्जी, रमेश गोप, शंभू पूर्ति, सुनील हेम्ब्रम, राजू अग्रवाल, बेणुधर पान, चंद्रमोहन तांती, एस चक्रवर्ती, निरंजन प्रसाद, उत्तम बनर्जी इत्यादि मौजूद थे।