पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचायती व्यवस्था खत्म करने पर चर्चा

पंचायती व्यवस्था खत्म करने पर चर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाईबासा. मंगलाहाटपरिसर स्थित मानकी मुंडा विश्रामागार सह कार्यालय में मानकी मुंडा संघ कोल्हान पोड़ाहाट केन्द्रीय समिति की मासिक बैठक केन्द्रीय अध्यक्ष दुर्गाचरण देवगम की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य रूप से कोल्हान पोड़ाहाट में जबरन थोपी गई पंचायत व्यवस्था पर चर्चा की गई। बैठक में कहा गया कि गांवों में आपसी विवाद आए दिन रुकने के बजाए बढ़ता ही जा रहा है। चलकर इसका परिणाम आदिवासी समाज को ही भुगताना पड़ेगा। इस पंचायत चुनाव को संवैधानिक तरीके से ही लड़कर समाप्त किया जाएगा और आगामी पंचायत चुनाव को रद्द करना अति आवश्यक होगा। अध्यक्ष देवगम ने कहा कि मानकी मुंडाओं द्वारा प्रयोग में लाई जा रही मोहर को भी मानकी मुंडाओं की सहमति के बाद निर्णय लेकर इसकी एकरूपता पर अंतिम फैसला लिया गया है। ताकि कोल्हान पोड़ाहाट में सभी मानकी मुंडा की मोहर में केवल जरूरी बातें ही अंकित रहे और इसका किसी भी तरह से दुरुपयोग ने हो। बैठक में अध्यक्ष दुर्गाचरण मानकी, उपाध्यक्ष जुगल किशोर पिंगुवा, सनातन सिद्धु, सुमेरू महापात्रों, महासचिव रामेश्वर सिंह कुंटिया, चंदन होनहागा, सचिव गोविंद पुरती, कोषाध्यक्ष प्रताप सिंह कालुंडिया, धनुर्जय देवगम, तुराम देवगम, गौरी शंकर बिरूवा, नरेन्द्र तियु, चन्द्रभूषण देवगम, बिरसा देवगम आदि उपस्थित थे।

मासिक बैठक करते मानकी मुंडा संघ।