एनसीसी कैडेटों ने निकाली रैली
चाईबासा| स्वच्छभारत अभियान के प्रचार प्रसार के लिए जमशेदपुर से चाईबासा तक की एक साइकिल रैली निकाली गई। इसमें एबीएम कॉलेज जमशेदपुर के 50 एनसीसी कैडेट शरीक हुए। रैली की अगुवाई सहायक प्रोफेसर कैप्टन डॉ विघु भूषण भुईयां के द्वारा की गई। उन्होंने अभियान की सराहना करते हुए विद्यार्थियों से इसे सफल बनाने की अपील की।