भ्रामक बातों से बचें : बोस
रेलवेचक्रधरपुर मंडल जोन में निजी स्वार्थ हित में कोर्ट-कचहरी का चक्कर काट रहे अपनी मान्यता गंवा चूके यूनियनों में साउथ इस्टर्न रेलवे मेंस कांग्रेस के एक कुनबा के द्वारा कर्मचारियों में किए जा रहे दुष्प्रचार की दक्षिण पूर्व रेलवे मजदूर संघ के द्वारा निंदा की गई है।
मंडल के सचिव अरिंदम बोस ने सभी रेल कर्मचारियों को ऐसे संगठनों द्वारा फैलाए जा रहे भ्रामक प्रचार छलावा से बचने की अपील की है। उन्होंने इस संबंध में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि ऐसे संगठनों के द्वारा फैलाए जा रहे दुष्प्रचार की हकीकत जानने के लिए संघ द्वारा स्पष्टीकरण मांगे जाने पर दक्षिण पूर्व रेलवे टाटा के चीफ मेडिकल सुप्रिटेंडेट डॉ बेहरा ने बताया की टाटा रेल अस्पताल में स्टेशन ड्यटी मंडल के अंतर्गत सीनी,चक्रधरपुर डांगुवापोसी रेलखंड के कर्मचारियों के रेफरल केस के लिए तत्काल निजी व्यवस्था बहाल की गई है। हेड ऑफिस में उपलब्ध एम्बुलेंस के गैरेज में रिपेयरिंग के लिए भेजे जाने के कारण अस्थायी रूप से सीनी का एंबुलेंस को मंगाया गया है। 5-10 दिन बाद रिपेयरिंग हो जाने पर वापस कर दिया जाएगा।
लेकिन ऐसा नहीं है कि किसी भी मंडल की पूरी मेडिकल व्यवस्था के संचालन को हेड ऑफिस में शिफ्ट किया गया है। बोस ने रेलवे कर्मियों से ऐसे किसी भी तरह के अफवाह की सत्यता की पहले जांच कर लेने के बाद ही किसी तरह का कदम उठाने की बात कही है।