मजदूरों के लिए एक मंच पर आए 40 संगठन
आरएमडीसेल के अधीनस्थ नौ खदानाें में सक्रिय 40 मजदूर संगठनों ने एक मंच पर आकर मजदूर हित में लड़ाई लड़ने के लिए संयुक्त रूप से सेल आरएमडी वर्कर्स संयुक्त एक्शन कमिटी का गठन किया है। मेघाहातुबुरू स्थित सामुदायिक भवन प्रांगण में मजदूर नेता कन्हैया सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में इन्द्रमणी बेहरा बोलानी को सर्वसम्मति से मुख्य कन्वेनर चुना गया। सभी खदानों से एक-एक को संयुक्त कन्वेनर बनाया गया, जिसमें एसके पांडे किरीबुरू, घनश्याम ठाकुर मेघाहातुबुरू, रमेश गोप गुवा, सुभाष पातरो बोलानी, नवल किशोर सिंह चिड़िया-मनोहरपुर, देवव्रत दास काल्टा, अमियो राव रंजन राउत बर्सुआ, सचिदानंद सिंह कोटेश्वर, एमपी सिंह भवनाथपुर काे बनाया गया। ये सभी अपनी-अपनी खदानों के मजदूरों मजदूर संगठनों को एक सूत्र में बांधेगे। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सेल प्रबंधन स्पेशल डिफकल्ट एरिया एलाउंस के नाम पर जनवरी 2012 से जून 2014 तक ढाई साल का पैसा कर्मचारियों को दिया है वह काटने की तैयारी में है जिसका जोरदार विरोध किया जायेगा। इसके अलावा 9 जनवरी को बर्सुआ खदान में संयुक्त एक्शन कमिटी की बैठक होगी आगे की रणनीति पर विचार होगा इस बैठक में आरबी पासवान, राजेन्द्र सिंघिया, विजय मेलगांडी, आफताब आलम, एडी मंडल, डेविड बोदरा, अक्षय कुमार, एके राही आदि दर्जनों मौजूद थे।