पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीसीएम का डांगुवापोसी दौरा आज

सीसीएम का डांगुवापोसी दौरा आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चक्रधरपुर| दक्षिणपूर्व रेलवे के चीफ कॉमर्शियल मैनेजर (सीसीएम) एसके दास 11 दिसंबर को चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत डांगुवापोसी रेलखंड का निरीक्षण करने रहे हैं। इस संबंध में कॉमर्शियल विभाग के सीनियर डीसीएम अशोक कुमार अग्रवाल ने बताया कि सीसीएम एसके दास गुरुवार की सुबह हावड़ा से चक्रधरपुर पहुंचेंगे। चक्रधरपुर पहुंचने के बाद लाइट गुड्स ट्रेन से सीसीएम डांगुवापोसी स्टेशन पहुंच कर निरीक्षण की शुरुआत करेंगे। सीसीएम डांगुवापोसी, मुर्गामहादेव, बांसपानी, देवझर, जरूली एवं नयागढ़ स्टेशनों एवं निजी कंपनियों के लोडिंग प्वाइंट एवं साइडिंग का निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के दौरान सीसीएम के साथ चक्रधरपुर मंडल के सीनियर डीसीएम अशोक कुमार अग्रवाल, सीनियर डीओएम हरविंदर सिंह सहित वाणिज्य विभाग के दर्जनों कर्मचारी मौजूद रहेंगे।