पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मझगांव मुख्य मार्ग सात घंटे रहा जाम

मझगांव मुख्य मार्ग सात घंटे रहा जाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रखंडअंतर्गत ग्राम नयागांव में मंगलवार सुबह हुई सड़क दुर्घटना में जापान दास की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद बुधवार को मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने तड़के 5 बजे से सड़क जाम कर दिया जाम के दौरान मझगांव मुख्य मार्ग पर सैकड़ों वाहन फंसे रहे। जिसमें 20 से अधिक चार चक्का वाहन , 100 से अधिक बाइक 6 पहिया वाहन फंसे रह गए। इस दौरान सवारियों को भी परेशानी उठानी पड़ी मंगलवार सुबह 5:30 बजे सैपुअल ट्रांसपोर्ट की 5 गाड़ियां जमशेदपुर जा रही थीं। इस दौरान एक गाड़ी के द्वारा मूढ़ी बेचने वाले जापान दास को नयागांव में ठोकर मारकर निकल गई। गाड़ी से साइकिल करीब 4 किमी दूर मझगांव प्रखंड कार्यालय गेट के सामने गिरी।

50हजार के मुआवजे पर बनी सहमति : ग्रामीणगाड़ी मालिक से 10,000 से लेकर 30,000 रुपए तक मुआवजा मांग रहे थे। अन्त में 50,000 रुपया मुआवजा देने पर सहमति बनी। थाना प्रभारी महेन्द्र प्रसाद सीओ अंचल विजय कुमार के द्वारा ग्रामीणों को काफी समझा बुझाकर मामला शांत कराया। इस दौरान ग्रामीण मुखिया लक्ष्मी पिंगुवा ने ग्रामीणों को समझाया कि सरकारी कार्य में काफी समस्याओं को देखा जाता है।

सड़क जाम करने वाले ग्रामीणों को समझाते सीओ थाना प्रभारी।