पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बहाली के लिए दिल्ली की तैयारी

बहाली के लिए दिल्ली की तैयारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बहाली के लिए दिल्ली की तैयारी

गुवा| सारंडामजदूर यूनियन के नेता गुवा में 105 पदों पर होने वाली बहाली को लेकर दिल्ली जाएंगे। दिल्ली जाकर वे इस्पात मंत्री तथा सेल के अन्य वरीय पदाधिकारियों से मिलकर बहाली निष्पक्ष कराने की मांग करवाएंगे। इस बारे में जल्द ही एक बैठक कर आगे की रणनीति तय की जाएगी। यह जानकारी यूनियन के पदाधिकारियों ने दी।

एकजनवरी को मनेगा काला दिवस

गुवा| आदिवासीहो समाज के लोग शहादत दिवस (एक जनवरी) के दिन को काला दिवस के रूप में मनाएंगे। उक्त बातों का निर्णय मुंडा बामिया पूर्ति की अध्यक्षता में रविवार को लिया गया। बैठक में 3 जनवरी को ओतेहीली पूजा तथा मागे पर्व तथा बाहा पर्व मनाने की तिथि निर्धारित की गई। बैठक में वाद्य यंत्रों की मरम्मत, गांव की साफ-सफाई इत्यादि करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में बामिया पूर्ति, शंभू पूर्ति, देउरी बुधराम पूर्ति, लंका पूर्ति, बाबूलाल पूर्ति, सुनिया पूर्ति, सुशील पूर्ति, साहू पूर्ति, जयसिंह पूर्ति, बंगरा पूर्ति, गुलियन चांपिया समेत कई अन्य मौजूद रहे।