एथलेटिक्स प्रतियोगिता हुई संपन्न
चाईबासा| पश्चिमीसिंहभूम एथलेटिक एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हो गई। दूसरे दिन 5000 मीटर की दौड़ से इसका शुभारंभ हुआ। इसमें मंझगांव, कुमारडुंगी, जगन्नाथपुर, गुवा, किरीबुरू के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ टाटा कॉलेज के छात्रों की भी अच्छी भागीदारी रही। समारोह में मुख्य अतिथि घनश्याम गागराई ने कहा कि दो दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में सभी विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं के अलावा छात्रों ने अच्छा खिलाड़ी होने का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष और भी अच्छे ढंग से आयोजन किया जाएगा। एसआर रूंगटा ग्रुप की सराहना करते हुए कहा कि उनका सहयोग हमेशा से रहा है। खेल के आयोजन में सर्व शंकर टोप्पो, अर्जुन महाकुड़, धीरज जारिका, विजय बाड़ा, अजय नायक, मनोज लेयांगी, सुनीता पुरती, गीतांजली सिंह, सुभाष चन्द्र बान्डरा, कमीर कांडेयांग, दिवाकार गोप, सिकंदर बिरूवा आदि का योगदान रहा है।