पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सारंडा में शीघ्र होगी पेयजल आपूर्ति

सारंडा में शीघ्र होगी पेयजल आपूर्ति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किरीबुरू|सारंडा केबीच बसे करमपदा, भनगांव नवागांव के ग्रामीणों को अब जल्द ही पाइप लाइन के माध्यम से शुद्घ पेयजल मिलने लगेगा। इसके लिए सेल के किरीबुरू लौह अयस्क खदान प्रबंधन द्वारा विशेष पहल की जा रही है। इस कार्य को अंतिम रूप देने के लिए पिछले दिनों एक निविदा भी निकाल दी गई है। किंतु कार्य आरंभ होने की स्थिति में वन विभाग द्वारा कुछ अड़चने आई, जिसे अब अंतिम रूप दे दिए जाने की प्रक्रिया जारी है। इसके बाद अविलंब पाइप लाइन के काम को आगे बढ़ाया जाएगा।

बहालीमें सारंडा को प्राथमिकता दें: मांझी

किरीबुरू| मनोहरपुरप्रखंड भाग एक के जिला परिषद सदस्य बामिया मांझी ने सेल प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा है कि सेल की खदानों में होने वाली बहाली प्रक्रिया में सारंडा में बसे ग्रामीणों को प्राथमिकता नहीं मिली, तो उग्र आंदोलन का सामना करना पड़ेगा। इसके लिए सेल प्रबंधन तैयार रहे। उन्होंने बताया कि सेल प्रबंधन द्वारा हमेशा सारंडा के लोगों को आश्वासन रूपी कुरामिन (दवा) के सहारे जिंदा रखने का काम किया गया है। अब सारंडा के लोग इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। इधर सेल के गुवा अयस्क खदान में निकाली गई बहाली प्रक्रिया में सारंडा के ग्रामीणों को स्थान नहीं दिया जाना अपने-आप में एक सवालिया निशान छोड़ता है। माझी ने बताया कि 23 दिसम्बर के बाद कभी भी रणनीति के तहत आंदोलन तेज कर दिया जाएगा।