पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंडियन एसेस ने जीता आईपीटीएल का खिताब

इंडियन एसेस ने जीता आईपीटीएल का खिताब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सानियामिर्जा और रोजर फेडरर की अगुवाई वाली टीम ‘इंडियन एसेस’ ने इंटरनेशनल प्रीमियर टेनिस लीग (आईपीटीएल) का पहला खिताब जीत लिया है। वह टूर्नामेंट में 39 अंकों के साथ पहले स्थान पर रहा। उसने 12 मुकाबलों में आठ जीते। यूएई राॅयल्स (37) की टीम सात जीत के साथ दूसरे स्थान पर रही। मनीला मेवरिक्स (35 अंक) तीसरे और सिंगापुर स्लैमर्स (24) चौथे आखिरी स्थान पर रही।

आईपीटीएल के चौथे और अंतिम चरण में शनिवार को आखिरी मैच खेला गया। इसमें इंडियन एसेस को यूएई राॅयल्स से 15-29 से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन पूरे टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन के चलते टीम लीग की पहली चैंपियन बन गई। विजेता टीम में सानिया और फेडरर के अलावा पीट सैम्प्रास, एना इवानोविच, गाएल मोंफिल्स, सेड्रिक पायोलिन और रोहन बोपन्ना जैसे स्टार खिलाड़ी हैं। हालांकि, चैंपियन टीम को यह मलाल रहेगा कि लीग में उसका सफर हार के साथ खत्म हुआ।

ट्रॉफी के साथ इंडियन एसेस के खिलाड़ी।

लीग के आखिरी मुकाबले में इंडियन एसेस की एना इवानोविच को क्रिस्टिना म्लादेनोविच से 5-6 से हार का सामना करना पड़ा। फिर मिक्स्ड डबल्स में सानिया-बोपन्ना हार गए। उन्हें म्लादेनोविच और नेनाद जिमोंजिच की जोड़ी ने 6-2 से हराया। तीसरा मैच भी यूएई रॉयल्स ने जीता। जिमोंजिच-गोरान इवानिसेविच ने पुरुष डबल्स में गाएल मोंफिल्स-सेड्रिक पायोलिन को 6-2 से मात दी। फिर पुरुष लीजेंड सिंगल्स में इवानिसेविच ने सेड्रिक पायोलिन को 6-5 से हराया। आखिरी मुकाबले में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने मोंफिल्स को 6-0 से शिकस्त दी।

39 अंक के साथ पहले नंबर पर रही सानिया-फेडरर की टीम, यूएई रॉयल्स दूसरे और मनीला मेवरिक्स तीसरे नंबर पर

सफलता