15 स्टेशनों पर खुलेेंगे 23 मिल्क पार्लर
चक्रधरपुररेलमंडल के 15 स्टेशनों पर 23 मिल्क पार्लर खोले जाएंगे। इसके लिए मंडल के वाणिज्य विभाग मंडल के ए, बी, सी एवं डी श्रेणी के 15 स्टेशनों की तलाश रहा है। पार्लर को खोलने के लिए रेलवे टेंडर प्रक्रिया पूरी कर चुकी है। इन पार्लरों में अमूल, सुधा डेयरी, मदर डेयरी जैसी नामी कंपनियों के प्रोडक्ट मिलेंगे। विभागीय सूत्रों के अनुसार एक महीने के भीतर चक्रधरपुर रेल मंडल के स्टेशनों में मिल्क प्रोडक्ट की बिक्री शुरू हो जाएगी।
जीआरपी ने पॉकेटमार को पकड़ा
चक्रधरपुर|जीआरपीथाना प्रभारी विजय सिंह ने चक्रधरपुर स्टेशन में लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से कृष्णा राव नामक एक पाकेटमार को गुरुवार की शाम गिरफ्तार किया है। इस संबध में थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि बुधवार को देवघर जिला के कोडा थाना निवासी व्यास प्रसाद सिंह ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
क्या होगा लाभ
यात्राके दौरान शिशुओं को दूध की परेशानी नहीं होगी। इसके अलावा ब्रांडेड कंपनियों की मट्ठा, पनीर अन्य प्रोडक्ट भी आसानी से स्टेशन पर ही मिल सकेंगे।
मिल्क पार्लर। (फाइल फोटो)।
इन स्टेशनों पर खुलेंगे मिल्क स्टॉल
चक्रधरपुरमें 4, टाटानगर में 3, राउरकेला में 2, झारसुगड़ा में 2, कांड्रा में 1, आदित्यपुर में 1, सीनी में 1, राजखरसावां में 1, चाईबासा में 1, डांगुवापोसी में 1, बड़ाजामदा में 1, बड़बिल में 1, मनोहरपुर में 1, राजगांगपुर में 2, बामरा में 1।