पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किराए में 50 प्रतिशत की मिलेगी छूट

किराए में 50 प्रतिशत की मिलेगी छूट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चक्रधरपुर| इंस्टीच्यूटऑफ रेल ट्रॉसपोर्ट के डिप्लोमा की फाइनल परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों काे किराए में रेल मंत्रालय की ओर से 50 प्रतिशत की छूट देने की घोषणा की गई है। इस संबध में रेलवे बोर्ड के डायरेक्टर पैसेंजर मार्केटिंग विक्रम सिंह ने रेलवे के सभी जाेन के महाप्रबंधक मंडल के डीआरएम के पास आदेश पत्र भेजा है। जिसमें कहा गया है कि 2015 जनवरी से लेकर जून 2015 तक दिल्ली, चेन्नई, लखनऊ, कोलकाता, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, सिकंदराबाद और मुंबई सेंट्रल के इंस्टीच्यूट ऑफ रेल ट्रॉसपोर्ट के डिप्लोमा कोर्स, मैनेजमेंट, मल्टी मीडिया टॉसपोर्ट एवं पोर्ट डेवलपमेंट एंड मैनेजमेंट विषयों की पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं को द्वितीय श्रेणी स्लीपर क्लास के मेल एक्सप्रेस ट्रेनों के किराए में 50 प्रतिशत की छूट रेलवे देगी। इसका लाभ लेने के लिए विद्यार्थियों को अपने इंस्टीच्यूट के डायरेक्टर या मैनेजर से एक आवेदन पत्र पर हस्ताक्षर करा रेलवे बुकिंग काउंटर पर जमा करना पड़ेगा।