- Hindi News
- नॉर्थ ईस्ट एक्स. को रगड़कर निकली पैसेंजर, हादसा टला
नॉर्थ ईस्ट एक्स. को रगड़कर निकली पैसेंजर, हादसा टला
बाढ़ स्टेशन के आउटर सिग्नल पर चेन पुलिंग होने से हुआ टकराव
बाढ़स्टेशन पर शुक्रवार की सुबह दो ट्रेनों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। लेकिन, इस हादसे में कोई जख्मी नहीं हुआ। लेकिन एक दर्जन से अधिक ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ। घटना सुबह 6.55 बजे की है। आनन्द बिहार से चलकर गुवाहाटी जाने वाली गाड़ी संख्या 12506 नाॅर्थ ईस्ट एक्सप्रेस में बाढ़ स्टेशन के आउटर सिगनल के पास किसी ने चेन पुलिंग कर दी। चेन पुलिंग करने के कारण गाड़ी धीमी गति से चल रही थी। इसी समय बाढ़ स्टेशन के काॅमन लूप लाइन पर चुकी गाड़ी संख्या 73203 अप किऊल-पटना पैसेंजर आगे चल पड़ी और नाॅर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के डिब्बा के साइड से टकराई और रगड़ खाने लगी। दोनों ट्रेन के रगड़ खाने के साथ ही किऊल-पटना पैसेंजर डेमू ट्रेन के अगले मोटर कोच का एक पहिया पटरी से उतर गया। इससे डाउन लाइन पर परिचालन ठप हो गया।
12बजे के बाद रवाना हुई नार्थ ईस्ट
दानापुरडीआरएम अधिकारियों की टीम और दुर्घटना राहत यान के साथ पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद करीब 12 बजे पैसेंजर ट्रेन को फिर से पटरी पर लाया जा सका। तब डाउन लाइन पर भी ट्रेनों का परिचालन शुरू हुआ। पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ अरविंद कुमार रजक ने बताया कि अप लाइन क्लियर था। नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस को 12 बजे बाढ़ स्टेशन पर लाया गया, फिर डाउन लाईन क्लियर कर 12 बजे गुवाहाटी के लिए रवाना कर दिया गया।
मोतिहारी | मोतिहारीकोर्ट स्टेशन के समीप ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना शुक्रवार को 163/12-13 किमी की है। पुलिस ने शव काे बरामद कर लिया है। शव की पहचान नहीं हो सकी है।नगर थानाध्यक्ष प्रियरंजन ने बताया कि सुबह में लोगों ने उन्हें इसकी सूचना दी। शव की शिनाख्त की जा रही है।
मोतिहारी में ट्रेन से कटकर एक मरा
बिहटा | दानापुररेलमंडल के बिहटा स्टेशन के समीप शुक्रवार को हुई एक घटना की सूचना पाकर अफरातफरी का माहौल कायम हो गया।स्टेशन से डाउन लाइन पर संघमित्रा एक्सप्रेस महज 5सौ मीटर ही आगे बढ़ी थी की विद्युत पोल से टकराकर इंटर के दो छात्र गिर पड़े। इस सूचना के बाद कई यात्रियों के साथ छात्रों का समूह उन्हें बचाने दौड़ा।ट्रेन से गिरे दोनों छात्र खून से लथपथ पड़े हुए थे।गंभीर रूप से छात्रों को लोगों ने तत्काल रेफरल अस्पताल बिहटा पहुंचाया।चिकित्सकों ने घायल छात्रों का प्राथमिक उपचार कर उनकी स्थिति