पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसआर रूंगटा महिला फुटबाॅल एकेडमी विजयी

एसआर रूंगटा महिला फुटबाॅल एकेडमी विजयी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यूथ बास्केटबाल चैंपियनशिप का समापन

गुवा| हिरजीहटींग मैदान में एसआर रूंगटा महिला फुटबाॅल एकेडमी और जोड़ा (ओड़िशा) महिला फुटबाॅल क्लब के बीच फाइनल मैच खेला गया। मैच के पहले हाफ में दोनों ने शानदार प्रदर्शन किया। दूसरे हाफ के कुछ समय बाद रूंगटा महिला फुटबाॅल टीम की खिलाड़ी शांति पूर्ति ने साथी खिलाड़ी से पास लेकर शानदार मूव तैयार कर विपक्षी टीम की रक्षा पंक्ति को भेद कर विजयी गोल दागा। तथा अपनी टीम को विजेता बनाया। बाद में विपक्षी टीम ने भी लगातार हमले किए लेकिन गोल करने में सफलता नहीं मिली। पूरे मैच का दर्शकों ने लुफ्त उठाया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि फलविन्दर सिंह ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। मौके पर रूंगटा माईंस के फलबिन्दर सिंह (वरीय प्रबधंक कार्मिक निगमित समाजिक दायित्व), संजय कुमार कनौजिया (सहायक प्रबन्धक, कार्मिक), राजू पान, मो. इकबाल खान (कोच), हरीश पूर्ति (रेफरी), लक्की धोधरा, बादल महाकुड़, अनुप नाग, जीवन आदि उपस्थित थे।