पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जुड़ी पर्व पर हुई फुटबॉल प्रतियोगिता

जुड़ी पर्व पर हुई फुटबॉल प्रतियोगिता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मझगांव| ग्रामलोवाहातु में सोमवार को जुड़ी पर्व धूमधाम से मनाया गया। पर्व के अवसर पर फुटबॉल खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि नेहरू युवा केन्द्र के जिला पदाधिकारी रामनाथ मिश्रा, विशिष्ट अतिथि प्रिया कुमारी रिचा प्रमाणिक उपस्थित थे। मुख्य अतिथि ने फाइनल खेल रही दोनों टीमों के खिलाड़ियों से कहा कि खिलाड़ियों को नशापान से मुक्त होना होगा। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है बस इसे संवारने निखारने की जरूरत है। फाइनल मैच विषकट्टा रूगुड़साई के बीच खेला गया। पेनाल्टी शॉट में गोलकीपर विषकट्टा ने उच्च प्रदर्शन करते हुए 5-0 से जीत हासिल की। तृतीय स्थान पर कोकर और चौथे स्थान पर न्यू बॉयज क्लब दुधजोड़ी रही। सभी टीमों को एक-एक खस्सी कप दिया गया। इस अवसर पर सोना सिंह पिंगुवा, विनोद तिरिया, सोवोन तिरिया, माहेश्वर तिरिया आदि उपस्थित थे।