- Hindi News
- हॉकी में आज डच चुनौती का सामना करेगा भारत
हॉकी में आज डच चुनौती का सामना करेगा भारत
लगातारदो हार से मनोबल गिरने के बाद भारतीय हॉकी टीम को मंगलवार को चैंपियंस ट्रॉफी पूल-बी के मैच में विश्व कप उपविजेता नीदरलैंड के खिलाफ जीत दर्ज करने के लिए चमत्कारिक प्रदर्शन करना होगा। आठ देशों के टूर्नामेंट के पहले मैच में भारत को ओलिंपिक चैंपियन जर्मनी ने 1-0 से हराया। इसके बाद सरदार सिंह की अगुवाई वाली टीम को अर्जेंटीना के खिलाफ दो बार बढ़त बनाने के बाद 2-4 से पराजय झेलनी पड़ी। इस हार के बाद भारत पूल-बी में सबसे नीचे है और क्वार्टर फाइनल में उसे पूल-ए की शीर्ष टीम से खेलना पड़ेगा, जो इंग्लैंड हो सकती है। दोनों मैचों में भारतीय खिलाड़ी विरोधी सर्कल के भीतर बिखरे हुए नजर आए।