शाखा प्रबंधक की बाइक हुई चोरी
चाईबासा। सदरबाजार जैन मार्केट के पास से बुधवार को ओरिएंटल इंश्योरेंश के शाखा प्रबंधक पूर्ण चंद्र पिंगुवा की हीरो होंडा पैशन प्लस संख्या जेएच 09 एच-2552 को अज्ञात चोर ने चोरी कर ली। घटना गुरुवार की करीब 2 बजे की है। शाखा प्रबंधक पिंगुवा 11 बजे जैन मार्केट के पास बाइक खड़ा कर केंनरा बैंक गए। करीब 2 बजे बैंक से निकले तो अपनी बाइक को उस स्थान पर नहीं पाया। जिसके बाद उन्होंने सदर थाना में बाइक चोरी का मामला दर्ज कराया।