छात्रों को दी गई विदाई
चंपुआ| राज्यसम्पोषित उच्च विद्यालय जैंतगढ़ में गुरुवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान नवीं के छात्र-छात्राओं ने वर्ष 2015 के मैट्रिक परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को विदाई दी। इस अवसर पर 340 छात्र छात्राओं के बीच एडमिट कार्ड का वितरण भी किया गया। विद्यालय के प्रधा नाध्यापक र|ाकर मंडल ने मैट्रिक परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्रों को अनुशासन में रहकर परीक्षा लिखने तथा कदाचार मुक्त परीक्षा देने की सलाह दी।
विदा किया गया छात्रों को
जैंतगढ़|पद्मावतीजैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जैंतगढ़ में मैट्रिक परीक्षा में शामिल होने वाले 22 विद्यार्थियों को समारोह पूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष महादेव प्रसाद के अलावा प्रधानाचार्य सर्वेश्वर प्रधान, गुवा शिशु मंदिर के प्रधानाध्यापक तारा पदो सतपथी, उपाध्यक्ष प्रफुल्ल चंद प्रधान, सचिव संजय पोद्दार, उप सचिव महेश्वर नायक, हरेन्द्र महतो सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
विदाई समारोह में उपस्थित छात्र-छात्राएं।