पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मौसम ने ली करवट, ठंड ने बढ़ाई कनकनी

मौसम ने ली करवट, ठंड ने बढ़ाई कनकनी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज|चाईबासा/ किरीबुरू/जैंतगढ़

एकबार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम ने अपनी करवट बदलते हुए ठंड बढ़ा दी है। बीती रात जहां बुधवार को तेज हवाओं के साथ जमकर बारिश हुई।

वहीं गुरुवार को चाईबासा सहित कई स्थानों पर झमाझम बारिश हुई। जिसके बाद तेज हवाओं ने कनकनी बढ़ा दी है। इसके साथ ही एक बार फिर लोग गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करने के लिए मजबूर हो गए। इसके साथ ही गुरुवार को भी हल्की बुंदा-बांदी के साथ घना कुहरा अचानक जमा लिया, जिससे वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इधर किरीबुरू मेघाहातुबुरू का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस अधिकतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं 91 एमएम बारिश भी दर्ज की गई है।

बिन मौसम हुई बारिश

गुवा।गुवा बड़ाजामदा समेत पूरे सारंडा में ठंड ने एक बार फिर दस्तक दे दी है। बुधवार को सारंडा में शाम 7 से रात दस बजे तक जमकर बारिश हुई। रुक-रुक कर यह सिलसिला सुबह तक चला। बारिश के कारण सारंडा का न्यूनतम तापमान घटकर 10 डिग्री तक पहुंच गया वहीं अधिकतम तापमान भी घटकर 25 डिग्री तक पहुंच गया गया।

किरीबक्षेत्र में घिरा कोहरा।