किराया नहीं घटने से लोगों में रोष
गुवा| अंतर्राष्ट्रीयबाजारों में क्रूड ऑयल की मांग घटने कीमत में भारी कटौती के बावजूद बस तथा अन्य यात्री वाहनों द्वारा किराया में कोई कमी नहीं की जा रही है। पिछले एक साल में इसकी कीमत में 20 रुपए की भारी गिरावट दर्ज की गई है। पिछले तीन माह में ही इसकी कीमत में 12 रुपए तक की कमी गई। बावजूद इसके गाड़ी मालिक किराया कम नहीं कर रहे हैं। इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है और उनमें रोष भी है। यात्री बस की बजाय ट्रेनों में सफर करना पसंद कर रहे हैं।