पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नहीं लगे हाट, एनएच पर रहा सन्नाटा

नहीं लगे हाट, एनएच पर रहा सन्नाटा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भूमिअधिग्रहण अध्यादेश के खिलाफ माओवादियों द्वारा आहूत बंदी का असर पोड़ाहाट अनुमंडल में जोरदार रहा। इस दौरान रांची चक्रधरपुर के बीच एनएच पर बसों का परिचालन ठप रहा। उग्रवाद प्रभावित इलाके की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। चक्रधरपुर सोनुवा, गोइलकेरा मनोहरपुर से सिमडेगा मार्ग पर वाहनों का परिचालन बंद रहा। मनोहरपुर में बैंक पेट्रोल पंप तक बंद रहे। बंदगांव में लगने वाला साप्ताहिक हाट नहीं लगा। बंद के दौरान पुलिस व्यवस्था टाइट रही। यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। रेलवे पटरियों की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

चक्रधरपुर: बंदी के दौरान बस का इंतजार करते यात्री।

आनंदपुर : नक्सली बंद के दौरान सुनसान पड़ी सड़क

बंद रहा असरदार, पंचायत समिति की बैठक स्थगित

आनंदपुर| माओवादीसंगठन द्वारा गुरूवार को आहूत बंद का व्यापक असर रहा। बंद के चलते जहां यहां की सभी दुकानें, सरकारी कार्यालय, बैंक आदि में दिन भर ताले लटके रहे। वहीं यहां पर सवारी वाहनों का भी परिचालन पूरी तरह से ठप रहा। बंद के चलते यहां पर गुरूवार को होनेवाली पंचायत समिति की मासिक बैठक भी स्थगित कर दी गई अब यह बैठक आगामी 16 फरवरी को होगी। यह जानकारी बीडीओ विष्णुदेव कच्छप ने दी है।

घाटी में फोर्स, बंद रहे हाट

बंदगांव | भूमिअधिग्रहण कानून के विरोध में नक्सलियों द्वारा झारखंड, बिहार छत्तीसगढ़ तीन राज्यों में बंद के एलान का असर देखा गया। बंद को लेकर चक्रधरपुर से रांची तक चलने वाले लंबी दूरी के वाहन पूरी तरह बंद रहे। वहीं कराईकेला से चक्रधरपुर चलने वाले छोटे वाहन अन्य दिनों की तरह चले। बंदगांव बाजार बंद रहा। टेबो, चाकी बाजार बंद रहे। नकटी की सभी दुकानें होटल बंद रहे। बंदी को लेकर प्रखंड के सभी बैंक बंद रहे। इस दौरान टेबो घाटी में फोर्स तैनात रही।

मनोहरपुर | गुरुवारको भाकपा माओवादियों द्वारा आहूत झारखंड बंद का मनोहरपुर प्रखंड में व्यापक असर रहा। बंद के कारण यहां पर जन-जीवन पूरी तरह से प्रभावित रहा। बंद के चलते यहां की सभी दुकानें, सरकारी गैर सरकारी कार्यालय, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, बैंक, प्रखंड अंचल कार्यालय आदि पूरी तरह से बंद रहे। वहीं मनोहरपुर से रांची, गुमला, सिमडेगा, किरीबुरू, गुवा, जामदा, बड़बिल, चाईबासा, टाटानगर को आवागमन करने वाली बसों का परिचालन भी ठप रहा। साथ ही ग्रामीण इलाकों को आवागमन करने वाले छोटे सवारी वाहन भी बिलकुल नहीं चले। जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अलबत्ता ट्रेनों के परिचालन पर कोई असर नहीं रहा। वहीं बंद के कारण चिरिया माइंस में भी उत्पादन, परिवहन आदि सभी काम ठप रहे। इधर विधि-व्यवस्था को लेकर पुलिस सीआरपीएफ सभी प्रमुख स्थानों पर नजर रखी हुई थी।

गोइलकेरा | केंद्रसरकार के भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के विरोध में भाकपा माओवादियों द्वारा आहूत झारखंड बंद का गोइलकेरा में व्यापक असर रहा। गुरुवार को नक्सली खौफ के कारण बाजार पूरी तरह बंद रहे, जबकि सड़क पर यातायात भी ठप रहा।

गोइलकेरा के मेन रोड, सुभाष चौक, बाजार रोड और साप्ताहिक हाट के समीप की तमाम दुकानें सुबह से ही बंद रही। यहां से चाईबासा, चक्रधरपुर टाटा के लिए चलने वाली बसें नहीं खुलीं। व्यावसायिक वाहन भी सड़कों पर नजर नहीं आए। छोटे यात्री वाहनों के पहिए भी दिनभर थमे रहे। गोइलकेरा-चक्रधरपुर मनोहरपुर मार्ग पर सन्नाटा पसरा रहा। बैंक, पेट्रोलपंपों पर ताले लटके रहे। इधर बंद को देखते हुए पुलिस मुस्तैद रही।