पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चेंबर ने सौंपा डीआरएम को ज्ञापन

चेंबर ने सौंपा डीआरएम को ज्ञापन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाईबासाचेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम राजीव अग्रवाल से मिलकर 14 सूत्री ज्ञापन सौंपा है। इस संबंध में संस्थापक सह चेयरमैन रेल समिति के अनूप सुल्तानिया ने बताया कि चक्रधरपुर रेल मंडल के खरसावां, चाईबासा, डांगुवापोसी, बड़बिल, क्योंझर रेलखंड से रेलवे को राजस्व अधिक प्राप्त होता है। इसके बावजूद इस क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए रेल सुविधा नहीं बढ़ाई गई है। उन्होंने बताया कि चाईबासा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज चाहती है कि रेलवे इस क्षेत्र में यात्री सुविधा को बढ़ाए नहीं तो आंदाेलन किया जाएगा। इस मौके पर चाईबासा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज अध्यक्ष ललित शर्मा, सचिव नितिन प्रकाश, संयुक्त सचिव संजय दोदराजका, कोषाध्यक्ष बाबूलाल विजयवर्गीय, पूर्व अध्यक्ष अनिल खीरवाल, दीपक शर्मा, अालोक, जयप्रकाश मुधड़ा मौजूद थे।

7.बिशाखापत्तनम एक्सप्रेसको प्रतिदिन चलाया जाय।

8.टाटासेगुवा के बीच पैसेंजर ट्रेन के समय में परिवर्तन हो।

2.बड़बिल सेहावड़ा के लिए सुबह एक ट्रेन चलाई जाय।

3.टाटानगरसेक्योंझर के बीच ईएमयू ट्रेन।

4.गुवा-खड़गपुरपैसेंजरका पुनः परिचालन हो।

5.बड़बिल-आसनसोलपैसेंजरपुनः परिचालन हो।

6.जेएमपीचौकचक्रधरपुर में ओवरब्रिज।

1. पुरुषोत्तमउत्कल एक्सप्रेस ट्रेन को चाईबासा, डांगुवापोसी क्योंझर, जाजपुर रोड होकर सप्ताह में तीन दिन चलाया जाय।

चेंबर ऑफ कॉमर्स का प्रतिनिधिमंडल।