कोड़ा के आंदोलन को पूर्ण समर्थन :राय
गुवा| बड़ाजामदाट्रक ओनर एसोसिएशन के सचिव सुबीर राय ने कहा है कि खदान बंद होने के बाद कोल्हान क्षेत्र के लोगों के लिए मधु कोड़ा द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन को बड़ाजामदा ट्रक ओनर एसोसिएशन के सदस्यों का पूर्ण समर्थन दिया जा रहा है उन्होंने यह घोषणा बड़ाजामदा में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में की। श्री राय ने आगे कहा कि कोल्हान के लोगों की बेहद दयनीय स्थिति के बावजूद किसी भी दल का नेता उनकी मदद को सामने नहीं आया। कोड़ा के इस बयान को यहां के बाशिंदों का भी समर्थन है।