पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिया जाना चाहिए जॉब कार्ड: मुकेश

दिया जाना चाहिए जॉब कार्ड: मुकेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाईबासा| आमआदमी पार्टी के नेता मुकेश बिरूवा ने कहा कि सभी राजनीतिक पार्टियां गुवा,जामदा नोवामुंडी क्षेत्र में माइंस के बंद होने पर मजदूरों के हक के लिए दोबारा माइंस को खोलने की वकालत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रोजगार के लिए माइंस ही क्यों, नरेगा क्यों नहीं। ज्यादा हल्ला करने से अच्छा सभी को जॉब कार्ड दिलाया जाए। राजनीतिक पार्टियों को चुनाव के लिए चंदे की सख्त जरुरत है, जो उन्हें माइंस मालिकों से मिलने की संभावना है। पार्टी संविधान के खिलाफ किसी भी कदम का विरोध करेगी। जल जंगल और जमीन पर आदिवासियों के अधिकारों के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। लोगों को वस्तुस्थिति की जानकारी देने के लिए आंदोलन खड़ा किया जाएगा।