पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेट्रोल पंप से 30 हजार की डकैती

पेट्रोल पंप से 30 हजार की डकैती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बंदूक के साथ 4 गिरफ्तार

जिलापुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गोली- बंदूक के साथ चार युवकों को गिरफ्तार किया है। इसमें करलाजोड़ी के सिनू पूर्ति अर्जुन बोयपाई, भूता के गार्दी सुंडी और गोरासाद पंचो के रंजीत सिंह कुंटिया शामिल हैं। गिरफ्तार चारों युवकों पर ठेकेदारों से रंगदारी मांगने का आरोप भी है। इसकी जानकारी पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) प्रमोद कुमार सिन्हा ने गुरुवार को सदर थाना में संवाददाता सम्मेलन में दी है।

उन्होंने बताया कि चारों की गिरफ्तारी 24 सितंबर की शाम में गुप्त सूचना आधार पर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बरकेला के पास हेस्साबांधर जंगल से की गई। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर युवकों को पकड़ने के लिए पुलिस ने एक टीम बनाई थी। इनकी गिरफ्तारी के बाद अब तक यह बात सामने आई है कि ये लोग बंदूक वर्दी का भय दिखाकर ठेकेदारों को लूटने का काम किया करते थे। इनके पास से एक लोडेड रेगुलर सिंगल बैरल बंदूक के अलावा देसी बंदूक, चार गोलियां, तीन मोबाइल पुलिस वर्दी भी बरामद की गई है। चारों युवक जंगल में किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। इसकी सूचना पुलिस को गुप्त रूप से मिली थी। इस गैंग का सरगना सिनू पूर्ति ही है।

रिटायर्डजवान की वर्दी

पुलिसने बताया कि उनके पास से बरामद वर्दी जोंको पूर्ति की है, जो एक आरोपी का भाई है और पुलिस में काम करता था। अब वह रिटायर हो चुका है।

ये हुए बरामद

लोडेडरेगुलर सिंगल बैरेल बंदूक : एक

देसी रेगुलर बंदूक : एक

बंदूक की गोली : चार

मोबाइल फोन : तीन

पुलिस की वर्दी : एक

चोरी की बंदूक होने की आशंका

डीएसपीने बताया कि युवकों के पास से बरामद लोडेड रेगुलर सिंगल बैरल बंदूक लाइसेंसी है। इस बात की आशंका बनी हुई है कि यह बंदूक चोरी की भी हो सकती है। लिहाजा पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उक्त बंदूक किसकी है और इन युवकों के पास कैसे पहुंची। उन्होंने कहा कि ये वर्दी इसलिए पहनते थे कि लोग उग्रवादी समझें और डरें।

हथियार अन्य सामान को दिखाते पुलिस उपाधीक्षक