पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूजा से पहले खुल सकती हैं कुछ माइंस

पूजा से पहले खुल सकती हैं कुछ माइंस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुर्गापूजा के पहले लौहांचल की कुछ खदानों के खुलने की संभावना विभागीय सूत्रों के हवाले से कही जा रही है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा गोवा फाउंडेशन मामले में सुनवाई के बाद डीम्ड लीज से चलने वाले खदानों को बंद करने निर्देश दिया गया था। इसके तहत जिला में संचालित डीम्ड लीज पर चलने वाले 12 खदानें बंद हो गई। जिसके कारण 20 हजार लोग बेरोजगार हो गए, जबकि लगभग एक लाख आश्रितों पर इसका प्रभाव पड़ने की संभावना है। खदान बंद होने के बाद उभरने वाली विपरीत स्थिति को दूर करने के लिए खनन विभाग राज्य सरकार की पहल से कुछ खदान पूजा से पहले खोले जाने की संभावना है। खदान खोलने की प्रक्रिया के पहले चरण में नोवामुंडी के टाटा स्टील सेल की गुवा लौह अयस्क खदान को प्राथमिकता के आधार पर सरकार ने स्वीकृति प्रदान करते हुए इसे खोलने की अनुशंसा आईबीएम से की है। सूत्रों के मुताबिक इन दोनों खदानों पर हजारों की संख्या में लोग आश्रित है। साथ ही इन खदानों से मिलने वाली रायल्टी का नुकसान भी राज्य केन्द्र सरकार को सहना पड़ रहा था। लिहाजा दोनों ही खदानों को प्राथमिकता के आधार पर खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

अन्य खदानों को खोलने की भी प्रक्रिया जारी

बंद12 लौह अयस्क खदानों में से सेल टाटा स्टील की खदान के अलावा अन्य खदानों को खोलने की भी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। खदानों को खोलने के लिए जिला स्तर से अनुमति के बाद फाइलों को राज्य सरकार के पास भेज दी गई है। सरकार खनन विभाग कागजातों की जांच पड़ताल के बाद कैबिनेट की स्वीकृति प्रदान करते हुए आईबीएम को भेजने की तैयारी कर रही है।

मांगी गई खदानों कीे डिटेल्स: बंदहोने वाले सभी खदानों की लीज समाप्ति की तिथि, कितनी बार लीज का नवीकरण हुआ, कितनी रायल्टी संबंधित कंपनी के द्वारा दी गई, डीम्ड लीज के आधार पर कितने लौह अयस्क की खुदाई की गयी, खनन किए गए लौह अयस्क का बाजार मूल्य क्या है आदि की जानकारी पूरी डिटेल्स के साथ उपलब्ध कराने को कहा गया है।

नुकसान के आंकड़े

राज्य सरकार को -200 करोड़

रेलवे को - रोजाना 2 करोड़

गाड़ी मालिकों को 5 लाख रोजाना

पेट्रोल पंप मालिकों को - रोजाना 12 लाख

खदान मालिकों को - रोजाना 7 करोड़

बैंकों को - रोजाना 50 लाख

फैक्ट फाइल

सेल-गुवामाइंस 1500 मजदूर

चिरिया खदान 700 मजदूर

किरीबुरू खदान 2500 मजदूर

टाटा स्टील नोवामुंडी