पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कहीं अक्षरधाम, कहीं कन्याकुमारी

कहीं अक्षरधाम, कहीं कन्याकुमारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलामें दुर्गा पूजा की तैयारी अंतिम चरण पर है। जगह जगह बनने वाले पूजा पंडालों को अलग -अलग मंदिरों की आकृति दी जा रही है। लाखों की लागत से बनने वाले इन पंडालों में गांधी टोला पूजा पंडाल में जहां लोगों को गुजरात के अक्षरधाम मंदिर का दर्शन होगा, वहीं तुरी टोला में टाईटेनिक जहाज दिखाई देंगे। पिल्लई हॉल में कन्याकुमारी मंदिर को दर्शन होगा। कुम्हारटोली पूजा पंडाल में सभी धर्मग्रंथों की लेख लोगों को देखने को मिलेगा। इन पंडालों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शहर में 18 स्थानों पर दुर्गा पूजा पंडाल बनाया जा रहा है। इसके लिए हर स्तर की तैयारियां की जा रही है। बिजली और पानी की नियमित आपूर्ति के लिए विभाग भी मुस्तैदी से जुटा हुआ है। वहीं पूजा पंडालों में सुरक्षा की विशेष व्यवस्था के लिए महिला पुलिस की भी तैनाती की गई है। चाईबासा के अलावा जगन्नाथपुर, डांगुवापोसी, नोवामुंडी, किरीबुरू,गुवा,जैंतगढ़ में दुर्गापूजा की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। षष्ठी को दर्शन के लिए मां के पट्ट खोल दिए जाएंगे।

बीजों से बना पंडाल होगा आकर्षण का केंद्र

चाईबासा गांधी टोला में बन रहा अक्षरधाम मंदिर की तरह पूजा पंडाल

कोलकाता के जगन्नाथ मंदिर की आकृति का वाला रामनगर पूजा पंडाल

नोवामुंडी बनाया जा रहा भव्य पंडाल

बड़ाजामदा : बीज से बना पूजा पंडाल

चाईबासा ।पिल्लई हॉल में कन्याकुमारी मंदिर की आकृति का पूजा पंडाल

चाईबासा तुरी टोला नवयुवक संघ का टाइटेनिक पूजा पंडाल