- Hindi News
- असम में मुठभेड़ के दौरान चार आतंकवादी मारे गए
असम में मुठभेड़ के दौरान चार आतंकवादी मारे गए
असमके कोकराझार जिले में रविवार तड़के सुरक्षाबलों आर आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में चार आतंकी मारे गए। पुलिस के मुताबिक, सूचना मिली थी कि कोकराझार के समीप जंगलों में हथियारों से लैस चार आतंकी छिपे हैं। इसके बाद पुलिस औैर सेना की टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया।
उसी दौरान दिखा कि जंगलों में आतंकी हथियार सहित घात लगाए बैठे हैं। तभी आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दिया। सेना के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। फायरिंग में चार आतंकी मारे गए। उनके पास से एके-56, तीन पिस्तौल औैर हथगोले बरामद किए गए। इलाके में गहन तलाशी अिभयान श्ुरू किया गया है। पुलिस ने बताया आतंकी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे। सुरक्षा बलों की टीमों ने पूरे इलाके में चौकसी बढ़ा दी है।